EaI sauKdova rajaBar
jaIvana¹pircaya

 

जन्म

 5 सितम्बर, 1951, ग्राम-बड़गहन, तहसील- लालगंज, जिला- आजमगढ़।

शिक्षा

 बी0एससी0(एजी0), एलएल0बी0।

कार्यक्षेत्र

 न्याय़, राजनीति, साहित्य एवं समाजसेवा।

राजनीति  

विभिन्न आन्दोलनों में जिला कारागार, आजमगढ़ में लगभग 1 माह तक बंदी।

 

·         वर्ष 1991,1993,2002 तथा 2007 में उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।

·         दिनांक 31-01-1997 से 26-02-2002 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य।

·         04-12-1993 से 01-06-1995 तक सहकारिता व मुस्लिम वक्फ विभाग में राज्य मंत्री।

·         10-08-1994 से 01-06-1995 तक माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री।

·         26-06-1995 से 18-10-1995 तक माध्यमिक, बेसिक एवं प्रौढ़ शिक्षा विभाग के मंत्री।

·         21-03-1997 से 21-09-1997 तक ग्राम्य विकास, अम्बेडकर ग्राम विकास और प्रान्तीय रक्षा दल विभाग के मंत्री।

·         21-09-1997 से 19-10-1997 तक ग्राम्य विकास और लघु सिंचाई विभाग के मंत्री।

·         03-05-2002 से 29-08-2003 तक संसदीय कार्य, वस्त्रोद्योग एवं सिल्क उद्योग विभाग के मंत्री।

·         13-05-2007 से 16-05-2007 तक मंत्री।

·         2000-2001 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति।

·         2001-2002 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की विधान मण्डल सदस्यों के आवासीय परिवाद सम्बन्धी जांच समिति के सभापति।

·         1991-1992 में उत्तर प्रदेश विधान सभा की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य।

·         1998-1999 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सदस्य।

·         1998-1999 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की लखनऊ नगर निगम एवं विभिन्न विकास प्राधिकरणों से सम्बन्धित जांच समिति के सदस्य।

·         1999-2000 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की संसदीय अध्ययन समिति के सदस्य।

·         1999-2000 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के प्रश्नों का क्रम निर्धारण और प्रक्रिया नियमन समिति के सदस्य।

·         2000-2001 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की राजस्व स्थाई समिति के सदस्य।

·         1982 से 1989 तक अखिल भारतीय राजभर महासंघ के कोषाध्यक्ष।

·        1989 से अखिल भारतीय राजभर महासंघ के अध्यक्ष।

विदेश यात्रा

सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग,  न्यूजीलैण्ड, आस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, नार्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम।

सम्प्रति

दिनांक 18-05-2007 से उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष।

पता

ग्राम- बड़गहन, पो0- बरदह, तहसील- लालगंज, जिला- आजमगढ़।