श्री श्रीपति मिश्र
जीवन परिचय

जन्म

सुलतानपुर, 20 जनवरी, 1924 ।

शिक्षा

एम०ए०, एलएल०बी०, वाराणसी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय ।

कार्यक्षेत्र

कृषि, न्याय, राजनीति, समाज सेवा एवं शिक्षा ।

न्याय

 

वर्ष 1954 से 1958 तक जुडीशियल मैजिस्ट्रेट रहे ।

वर्ष 1958 के बाद वकालत की शुरूआत की ।

 

·              वर्ष 1962, 1967 एवं 1980 में उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्य निर्वाचित ।

·              दिनांक 19-06-1967 से 14-04-1968 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष।

·              दिनांक 18-02-1970 से दिनांक 01-10-1970 तक श्री चरण सिंह मंत्रिमण्डल तथा दिनांक 11-11-1970 से दिनांक 04-04-1971 तक श्री त्रिभुवन नारायण सिंह मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री।

·              वर्ष 1970-76 तक विधान परिषद् के सदस्य।

·              वर्ष 1976-77 में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष।

·              दिनांक 07-07-1980 से दिनांक 18-07-1982 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष।

·              दिनांक 18 जुलाई, 1982 को कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता चुने गये।

·              दिनांक 19-07-1982 से दिनांक 02-08-1984 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहे ।

·              वर्ष 1969 में चौथी एवं वर्ष 1985 में आठवीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित।

समाज सेवा

वर्ष 1938 में 14 वर्ष की अल्पायु में छात्रों की समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल की ।

संबद्धता

·        सचिव, बार एसोसिएशन, सुलतानपुर ।

·        सदस्य, अवध बार एसोसिएशन, लखनऊ

·        अध्यक्ष, संस्कृत कालेज बिजेथुआ, सुल्तानपुर।

·        अध्यक्ष, श्री हनुमन्त इण्टर कालेज, सूरापुर, सुल्तानपुर।

·        आजीवन सदस्य, मधुसूदन विद्यालय, सुल्तानपुर।

विदेश यात्राएं

 

२६वीं कामनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन कांफ्रेंस, लुसाका (जाम्बिया), सितबंर-अक्टूबर, 1980 एवं २७वीं कामनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन कांफ्रेंस, सूवा (फिजी), अक्टूबर, 1981 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया । इसके अतिरिक्त कीनिया, मारिशस, सेशल्ज, श्रीलंका, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, फिलिपाइन्स, जापान, हांगकांग, थाईलैंड, कुवैत तथा बहरीन की यात्राएं की।

निधन

07 दिसम्बर, 2002 ।