श्री रामनरेश यादव

जीवन परिचय

 

जन्म

आजमगढ़, 1 जुलाई, 1928।

शिक्षा

एम0ए0, एलएल0बी0, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय।

कार्यक्षेत्र

कृषि, राजनीति, समाजसेवा, न्याय एवं शिक्षा।

न्याय

एक सफल एवं योग्य वकील रहे।

राजनीति

 

·         वर्ष 1977 के लोक सभा चुनाव में आपने आजमगढ़ जिले से जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विजय प्राप्त करके प्रथम बार संसदीय जीवन में प्रवेश किया।

·         वर्ष 1977 के निर्वाचन के बाद हुए उपनिर्वाचन में आप जनता पार्टी के टिकट पर प्रथम बार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

·         वर्ष 1985, 1996 तथा 2002 में पुनः उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।

·         वर्ष 1988 से 1989 तक लोकदल से राज्य सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।

·         वर्ष 1989 से 1994 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राज्य सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।

·         23 जून, 1977 से 28 फरवरी, 1979 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

·         6 मार्च, 1979 से 17 फरवरी 1980 तक श्री बनारसी दास मंत्रिमण्डल में उप मुख्यमंत्री रहे।

·         आपने प्रदेश में दस गुना लगान, भूमि हड़पो, गन्ना गोदाम घेरो जैसे अनेक आन्दोलनों में भाग लिया।

·         आपातकाल से पूर्व लगभग 10 बार गिरफ्तार हुए तथा आपात काल के मध्य 19 माह बन्दी रहे।

·         संसदीय विषयों के अच्छे ज्ञाता होने के साथ ही प्रभावशाली वक्ता भी हैं।

·         संसद की प्रथम गठित मानव संसाधन विभाग की संयुक्त संसदीय समिति के प्रथम अध्यक्ष (1993)

·         राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता पार्टी के उप नेता भी रहे है।

·         8 सितम्बर, 2011 से मध्य प्रदेश के राज्यपाल।

 

स्थायी निवास

 

ग्राम आंधीपुर, पोस्ट अम्बारी,, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।