श्री मुलायम सिंह यादव

जीवन परिचय

 

 

जन्म

22 नवम्बर, 1939 (ग्राम- सैफई, जिला- इटावा़)

पिता

स्व0 श्री सुघर सिंह

माता

स्व0 श्रीमती मूर्ति देवी

शिक्षा

एम0ए0, बी0टी0 (आगरा विश्वविद्यालय)

कार्यक्षेत्र

शिक्षक, कृषि कार्य, राजनीति और समाज सेवा

 

 

  • वर्ष 1954 में मात्र 15 वर्ष की आयु में महान समाजवादी नेता डा0 राम मनोहर लोहिया के आह्वान पर 'नहर रेट आन्दोलन' में भाग लिया और पहली बार जेल गए।
  • वर्ष 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर प्रथम बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गये ।
  • पुनः वर्ष 1974, 77, 85, 89, 91, 93, 1996 और 2004 तथा 2007 में दस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गये ।
  • वर्ष 1977-78 में श्री राम नरेश यादव और श्री बनारसी दास मंत्रिमण्डल में सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री बनाए गए ।
  • तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे- वर्ष 1989 से 1991 तक, वर्ष 1993 से 1995 तक और वर्ष 2003 से 2007 तक ।
  • वर्ष 1982 से 1985 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य और नेता विरोधी दल रहे।
  • वर्ष 1985 से 1987 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता, विरोधी दल रहे। पुनः 14 मई 2007 से 26 मई 2009 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता, विरोधी दल रहे।
  • वर्ष 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा के सदस्य चुने गये ।
  • प्रधानमंत्री श्री एच0डी0 देवेगौड़ा और श्री इन्द्र कुमार गुजराल की सरकारों में 1996 से 1998 तक भारत के रक्षामंत्री का पदभार सम्भाला ।
  • श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में 4 और 5 नवम्बर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की गयी। भारत के राजनीतिक इतिहास की यह एक क्रान्तिकारी घटना थी, जब लगभग डेढ़-दो दशकों से मृतप्राय समाजवादी आन्दोलन को पुनर्जीवित किया गया।
  • समाजवादी पार्टी की स्थापना से पूर्व श्री यादव उत्तर प्रदेश लोकदल और उत्तर प्रदेश जनता दल के अध्यक्ष रहे।
  • आपात काल में 19 माह जेल में रहे।
  • अक्टूबर 1992 में देवरिया के रामकोला में गन्ना किसानों पर पुलिस फायरिंग के खिलाफ चलाए गए किसान आन्दोलन सहित विभिन्न आन्दोलनों में 9 बार इटावा, वाराणसी और फतेहगढ़ आदि जेलों में रहे।

राजनैतिक दर्शन

 

राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्घान्तों में अटूट आस्था। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए अनवरत संघर्ष के योद्घा।

विदेश भ्रमण

ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, जर्मनी, स्विटजरलैण्ड, पोलैंड, नेपाल आदि।